देश-विदेश
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की प्रगति, 11 जून 2024 को


जांजगीर फर्स्ट न्यूज़। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज, 11 जून, 2024 को उत्तरी अरब सागर, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
मानसून की उत्तरी सीमा अब 20.5°N/60°E, 20.5°N/63°E, 20.5°N/70°E, नवसारी,जलगांव, अकोला, पुसाद, रामागुंडम, सुकमा, मल्कानगिरि, विजयनगरम, से होकर गुजरती है। 19.5°N/88°E, 21.5°N/89.5°E,
23°N/89.5°E और इस्लामपुर।
अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।