जांजगीर-चांपा

यातायात नियम के उल्लंघन करने वाले 59 वाहन चालको के विरूद्ध कार्रवाही

जांजगीर चाम्पा। जिला पुलिस यातायात जांजगीर द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24 दिसम्बर को विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया, जिसमें वाहनों में नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना, मोटर सायकल में तीन सवारी वाहन में सिलेक्टर ग्लास नही होना, पार्किंग लाईन का नही होना एवं अलग-अलग धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया जिसमे थाना बलौदा में 04 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1200/₹ का समन शुल्क, थाना मुलमुला में 15 वाहन चालकों से 4500/₹ का समन शुल्क, थाना शिवरीनारायण में 01 वाहन चालक से 900/₹ का समन शुल्क, थाना सारागांव में 02 वाहन चालकों से 800/ ₹ एवम यातायात पुलिस द्वारा 37 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 11,100/₹ का समन शुल्क लिया गया है।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने एवं शराब पीकर वाहन नही चलाने के संबंध में समझाईस दी जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker