जांजगीर-चांपा

राम मंदिर में अखंड रामायण पाठ

बिर्रा। बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत बिर्रा दाऊमुहल्ला स्थित श्री राम मंदिर में रामनवमी पर अखंड रामायण (24 घंटे) का पाठ किया गया। मुख्य यजमान श्रीमती इतवारा बाई, कृष्णोलाल कश्यप द्वारा विधिवत श्रीराम जानकी माता की पूजन किया गया। मल्दा से आए रामायण प्रेमियों द्वारा अखंड रामायण का पठन किया गया। यज्ञ हवन पूर्णाहुति के साथ आयोजन संपन्न हुआ। भंडारे की व्यवस्था की गई। आयोजन को लेकर पुनीराम कश्यप, गौतम कश्यप, राहूल टीसी कश्यप, माखन लाल कश्यप, भूरू कश्यप सहित मुहल्लेवासी जुटे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker