जैजैपुर

लोकसभा निर्वाचन 2024 जनपद पंचायत जैजैपुर में पूरे उत्साह के साथ चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

स्वीप मैराथन दौड़ में नगरवासी, महिला, पुरुष सहित अधिकारी कर्मचारी भी बड़ी संख्या में हुए शामिल

सक्ती। लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो और परियोजना निदेशक श्री बी पी भरद्वाज के निर्देशन में जैजैपुर विकासखंड सहित अन्य सभी विकासखंड में विभिन्न स्वीप गतिविधिया आयोजित कराई जा रही हैl इसी क्रम में आज जनपद पंचायत जैजैपुर में सुबह 6 बजे जैजैपुर से शुरुआत कर ग्राम पंचायत तुषार की ओर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें नगरवासी, महिला, पुरुष सहित जनपद कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही तथा नगर के बड़े ग्राउंड में सुबह-सुबह फिजिकल ट्रेनिंग करने आए युवक-युवतियों ने भी स्वस्फूर्त आकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की और मतदाता जागरूकता का परिचय दियाl जनपद पंचायत जैजैपुर में आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को त्योहार के रूप में हर्षोल्लास के साथ मैराथन दौड़ में शामिल होकर मनाया गया। इसके साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर द्वारा स्वीप कोर कमेटी सक्ती द्वारा दिए गए निर्देश के तहत 30 मार्च को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत हसौद से परसदा तक स्कूटी रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु आमजन से अपील की गई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker