जांजगीर-चांपा

12 वीं परीक्षा दिलाने जाते समय मोटर सायकल की चाबी निकाल कर मारपीट करने लगे

बिर्रा। महेन्द्र साहू पिता सुरेश साहू उम्र 24 वर्ष एवं अनिश साहू पिता स्व. जगदीश साहू उम्र 21 वर्ष ग्राम बिर्रा जिला जांजगीर चाम्पा छ.ग. का निवासी है। जो कि आज दिनांक 14/03/2024 को सुबह 9 बजे अपने घर से 12वीं की परीक्षा दिलाने के लिए निकला था। तभी जाते समय बसंतपुर महानदी ब्रीज के पास पॉलूशन चेक वाले (PUC) ने रोका उसके बाद मेरी गाड़ी कमांक CG11AX4050 का चाबी निकाल लिया, और स्टीकर लगवाने के लिए कहने लगे। तो हमने कहा हमारी 12वीं की बोर्ड परीक्षा है हमे जाने दीजिए हमें परीक्षा के लिए विलम्ब होगा हम परीक्षा से वापसी आते समय स्टीकर लगवा लेंगे। हमारे बार बार बोलने के बाद भी उन्होने नही माना और हमे जाने नही दिया। उपरोक्त के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker