छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 05 मार्च से दो दिवसीय क्लाईमेट चेंज कॉन्क्लेव का आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दो दिवसीय क्लाईमेट चेंज कॉन्क्लेव का आयोजन राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 05 एवं 06 मार्च को आयोजित इस कॉन्क्लेव में जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौतियों और इसके प्रतिकूल प्रभावों के बारे में देश के प्रख्यात विषय-विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां और अनुभव साझा की जाएगी। 15 राज्यों एवं राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों के प्रतिनिधित्व के साथ यह कार्यशाला अमृत काल में हरियर छत्तीसगढ़ का मार्ग प्रशस्त करेगी।
गौरतलब है कि जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों के कारण अनियमित वर्षा, लंबे समय तक सूखा, चक्रवाती वर्षा, वर्षा ऋतु के समय परिवर्तन जैसी चुनौतियां पूरी दुनिया के साथ ही देश और प्रदेश के सामने भी हैं। प्रदेश में छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाईमेट चेंज एक नोडल बॉडी है, जो प्रदेश में स्टेट एक्शन प्लान ऑन क्लाईमेट चेंज और जलवायु से जुडे़ विषयों पर कार्य करती है। जिसके तत्वाधान में यह पूरी कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में प्रदेश की भूमिका और भविष्य की कार्ययोजनाओं के लिए यह कार्यशाला बहुत उपयोगी साबित होगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker