छत्तीसगढ़

किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि जल्द दी जाएगी

रायपुर। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य में इस वर्ष धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में 145 लाख टन धान की खरीदी की गई है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य और राज्य सरकार के उपार्जन मूल्य में अंतर की राशि का भुगतान किसानों को शीघ्र करने के लिए कृषक उन्नति योजना के तहत 12 हजार करोड़ की राशि का प्रावधान अनुपूरक बजट में किया गया है। यह राशि जल्द ही किसानों को दी जाएगी।
खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा संवेदनशील पहल करते हुए धान खरीदी की तिथि 31 जनवरी को बढ़ाकर 04 फरवरी की गई, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के रिकार्ड संख्या में अधिकाधिक किसान अपना धान बेच पाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की और किसानों के लिए धान का उपार्जन मूल्य 3100 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker