जांजगीर-चांपा

जिला चिकित्सालय जांजगीर में 4 फरवरी को मनाया जाएगा विश्व कैंसर दिवस

जांजगीर-चांपा। जिला चिकित्सालय जांजगीर में 04 फरवरी 2024 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक विश्व कैंसर दिवस मनाया जावेगा। इस वर्ष कैंसर दिवस का थीम “Close the Care Gap” रखा गया है। इस अवसर पर महिलाओं मे बच्चेदानी का कैंसर, स्तन कैंसर एवं पुरूषो मे बहुतायत रूप रूप से मुख कैंसर रोग के प्रति जागरूकता तथा बचाव एवं इसके उपचार की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय मे नोडल अधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सक एवं प्रशिक्षित स्टॉफ के द्वारा सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी तथा शासकीय जी.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र के शिक्षार्थीयों द्वारा प्रातः 10 जिला चिकित्सालय से रैली भी निकाली जाएगी। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने उक्त शिविर मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने हेतु आग्रह किया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker