जांजगीर-चांपा

गोवर्धन पूजा पर गौठान में गौ माताओं के लिए विशेष भोज का आयोजन

जांजगीर-चांपा। अन्कूट गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मंगलवार को ग्राम पंचायत बिर्रा द्वारा गौठान में गौ माताओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं भोज का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोवर्धन पूजा अन्नकूट के दिन गाय एवं बैलों की पूजा कर उन्हें पौष्टिक एवं पारंपरिक व्यंजन खिलाने की परंपरा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ग्राम पंचायत बिर्रा ने गौ माताओं के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की। इस अवसर पर पंडित जितेंद्र तिवारी द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौमाताओं की विशेष पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात गौमाताओं को दाल, चावल, रोटी, सब्जी के साथ खीर, बड़ा एवं पूड़ी गुड़ चना सहित विभिन्न पारंपरिक व्यंजन प्रेमपूर्वक खिलाए गए। पूरे आयोजन में श्रद्धा, आस्था और सेवा भाव का विशेष माहौल देखने को मिला। आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमें प्रकृति, पशुधन और गौमाता के प्रति सम्मान एवं संरक्षण का संदेश देता है। कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में गाय और बैलों का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजनों से हमारी पारंपरिक संस्कृति एवं धार्मिक मान्यताओं को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ पशुओं के प्रति सेवा और संवेदनशीलता की भावना भी मजबूत होती है। इस अवसर पर जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह, सरपंच पीली बाई एकादशिया साहू, एकांश पटेल पंच, बलराम कश्यप, बुन्दराम यादव, धनसाय कश्यप, राहुल कश्यप, हेमंत साहू, छतबाई कर्ष, परमेश्वरी देवांगन, रोहित पटेल (सचिव), भोला राम देवांगन, गोपाल कश्यप, कमला प्रसाद कटकवार, राधेश्याम केशरवानी, लक्ष्मी आदित्य, दिलीप महंत, नीलांबर सिंह, ज्ञानचंद देवांगन, सुरेश चंद्रा, अरुण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker