जांजगीर-चांपा
स्कूल परिवार ने स्नेहा को किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा। डीडीएस स्कूल बिर्रा की कक्षा आठवीं की छात्रा स्नेहा चंद्रा ने विद्यालय, विकासखण्ड और जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा कार्यालय द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा चंद्रा ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। जिसके लिए उन्हें 3 अक्टूबर 2026 को पी एम श्री सेजेस क्र. 01 जांजगीर में प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर डीडीएस स्कूल बिर्रा परिवार ने प्रार्थना सभा में स्नेहा का प्रमाण-पत्र व शील्ड के साथ सम्मान किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व शुभचिंतक स्नेहीजन उपस्थित थे।




