जांजगीर-चांपा

बिर्रा सबरिया डेरा गोंड पारा से निकली संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का कलशयात्रा

बिर्रा। ग्राम पंचायत बिर्रा वार्ड क्रमांक 8 सबरिया डेरा गोंड पारा में स्व फिरंगी लाल साहू की पुण्य स्मृति में नेपाल साहू परिवार द्वारा सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ आज कलशयात्रा के साथ हुई।

कलशयात्रा सबरिया डेरा कथास्थल से मुख्य मार्ग संजयनगर, ठाकूरदेव मुहल्ला बस स्टैंड चौक चंडी देवी मंदिर पहुंची जहां गर्जना तालाब से जल भरकर साहू मोहल्ला होते हुए कथा स्थल पहुंची। कथावाचक पानी वाले पं पुराणिक महराज जी (त्रिवेणी संगम मरघट्टी) रथ पर सवार होकर मां चंडी देवी मंदिर दर्शन किए। तत्पश्चात देव आह्वान वेदी पूजन किया गया। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 2 बजे से राधे कृपा तक। वरणीय पंडित श्याम महराज जी व विशेष गायिका कु.अंकिता शामिल हुए। कथा प्रसंग में आज 29 जनवरी को भब्य कलशयात्रा शोभायात्रा, वेदी पूजन देव आह्वान और भागवत कथा महात्म्य की कथा सुनाई गई। आगामी कथा में 30 को सुकदेव आगमन, परीक्षीत जन्म कथा, गौकर्ण कथा, 31 को ध्रुव चरित्र, जड़भरत कथा, वामनावतार, अजामिल कथा, 1 फरवरी को प्रहलाद चरित्र, श्रीराम कथा श्रीराम राज्य, 2 को कृष्ण जन्मोत्सव, माखनचोरी, बाललीला गोवर्धन पूजा, 3 को रासलीला, श्रीकृष्ण रूखमणी विवाह मंगलोत्सव, 4 सुदामा चरित्र, परीक्षीत मोक्ष कथा, गृहस्थ प्रश्नोत्तरी प्रश्न 5 को तुलसी वर्षा, यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन होगा। आयोजन को लेकर मुख्य यजमान श्रीमती मालती साहू, नेपाल साहू, राजू कश्यप, मदन लाल साहू, रामकुमार सहित परिजन जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker