जांजगीर-चांपा
सेवा संकल्प अभियान: 121 दीपों से जगमगाया प्राथमिक कृषि साख डभराखुर्द

जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर की संध्या 7 बजे बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति डभराखुर्द में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 121 दीप प्रज्ज्वलित कर मिठाई वितरण की गई। जिससे दीपों की रोशनी से परिसर जगमगा उठा। इस अवसर पर संस्था प्रबंधक हीरो साहू, अनिल चंद्रा, टिकेंद्र कौशिक सहित किसान उपस्थित थे।




