जांजगीर-चांपा

शिक्षक के निधन पर संघ ने पत्नी को दी संवेदना राशि

जांजगीर-चांपा। बलौदा ब्लॉक अंतर्गत बिरगहनी (च) जनपद प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक सुनील कुमार पाल के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। दिवंगत शिक्षक सुनील कुमार पाल के परिवार को ढाढस बंधाने के लिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय संगठन मंत्री छबि कुमार पटेल एवं पदाधिकारियों ने गुरुवार को उनके निवास बिर्रा पहुंचकर शोकाकुल परिवार व उनकी धर्मपत्नी को 26750 रूपए संवेदना राशि भेंट की। इस अवसर पर संघ के बलौदा ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप साहू, कोमल प्रसाद वैष्णव, पूनम कुमार साहू, संगीता साहू, हेमवती यादव, शैक्षिक समन्वयक लखनलाल कश्यप, नोहर साहू, संतराम कश्यप सहित अन्य  उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्व.सुनील पाल अपने मृदुभाषी सरल स्वभाव और छात्रों के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। फेडरेशन परिवार इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। संगठन ने दिवंगत शिक्षक साथी के परिवार की हर जरूरत में संघ उनके साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker