विधिक जागरूकता छात्राओं में बहुत जरूरी

सक्ती। जिले के शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में विधिक जागरूकता अभियान के तहत साइबर क्राइम तथा साइबर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान मालखरौदा थाना की पुलिस टीम के द्वारा अनेक आपराधिक मामलों की जानकारी बताते हुए इनसे बचने के उपाय भी साझा किए। मुख्याथिति स्वरूप सब इंस्पेक्टर श्री तेजेन्द्र कुमार सिन्हा ने साइबर क्राइम जिसमे मोबाइल के जरिये ऑनलाइन ठगी से कैसे बचें और इसका उपाय बताया साथ ही साथ 1930 में कॉल करके शिकायत करना तथा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जिससे आपके गोपनीयता भंग न हो इसकी जानकारी प्रदान की। वर्तमान में एआई का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों को जन्म दे रही है, इससे बचने के उपाय भी बताए गए।
इसी बीच न्यायिक टीम से श्रीमती शांति कुर्रे ने छात्राओं को समझाईस देते हुए कहा कि आपको कॉलेज से घर तक रास्ते में या कॉलेज में भी संदिग्ध आदमी दिखे या परेसान करे तो क्या करना है तथा कौन से हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना है इस पर बात रखी साथ ही साथ गुड टच और बाद टच की भी जानकारी प्रदान की। कार्यकम की अगली कड़ी में ऑनलाइन शॉपिंग में जो फ्रॉड केस हो रहे हैं, उसे कैसे बचें इन सब की जानकारी प्रधान आरक्षक श्री बिरिज सांडे ने अनेक उदाहरण के माध्यम से जागरूक किया। ओटीपी शेयर न करना, एटीएम पिन न बताना, इत्यादि साइबर साइबर ठगी डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों पर जागरूक किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरीष्ठ सहा प्राध्यापक श्री सी आर कोशले सर ने बच्चों के आवागमन की बातें साझा करते हुए लाइसेंस और हेलमेट संबंधी सुझाव दिया। कॉलेज आवागमन में ड्राइविंग लाइसेंस तथा हेलमेट को अतिआवश्यक रूप से साथ रखें इस पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में आभार प्रस्तुतिकरण हेतु रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी डॉ मैत्री मैडम ने आभार प्रकट करते हुए आगामी कार्यक्रम हेतु दिशा निर्देश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मनीष कुमार के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम से प्रधान आरक्षक श्री हरिशंकर जांगड़े, आरक्षक श्री दिलसाय सोनवानी तथा कॉलेज स्टाफ डॉ योगेश्वर बघेल सर, श्री वासुरमन घृतलहरे, श्री नरेश राठौर, श्री लखन भास्कर, श्री अभिषेक बर्मन, श्री अनिल चंद्रा, रमाकांत सोन एवं छात्र छात्राओं का सहयोग रहा।




