सक्ती

सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी पत्र के संबंध में खंडन

सक्ती। सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (WhatsApp, Facebook आदि) पर कार्यालय कलेक्टर पिछड़ा वर्ग विकास जिला- सक्ती (छ.ग.) के नाम से एक पत्र क्रमांक /प्रा.धि./आ०वि०/2025-26/ 3277, दिनांक 11/04/2026 वायरल हो रहा है, जिसमें पिछड़ा वर्ग जाति विकास प्राधिकरण योजनांतर्गत कार्यों की सूची का उल्लेख है।

इस संबंध में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यालय द्वारा जांच की गई और जांच में पाया गया कि –

1.  उक्त पत्र कलेक्टर कार्यालय, जिला सक्ती द्वारा जारी नहीं किया गया है।
2.  वायरल पत्र में शासकीय प्रारूप का पालन नहीं किया गया है तथा कई प्रकार की वर्तनी एवं व्याकरण संबंधी त्रुटियां हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि यह पत्र किसी असामाजिक / शरारती तत्व द्वारा अनाधिकृत रूप से तैयार कर भ्रामक रूप से प्रसारित किया गया है।
3.  इस प्रकार के किसी भी कार्य की स्वीकृति हेतु इस कार्यालय द्वारा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

अतः आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम पंचायतों से अपील है कि इस फर्जी पत्र पर ध्यान न दें तथा इसे किसी भी माध्यम से अग्रेषित (Forward) न करें। भ्रामक जानकारी फैलाना दंडनीय अपराध है। इस फर्जी पत्र को बनाने एवं प्रसारित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यदि किसी को भी पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण से संबंधित वास्तविक जानकारी चाहिए तो वह कार्यालय कलेक्टर (पिछड़ा वर्ग विकास शाखा), सक्ती में संपर्क कर सकते हैं।

img 20260821 wa00036079815553174872163 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker