जैजैपुर

किकिरदा में कलशयात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

बिर्रा। जैजैपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा (कथा स्थल गुड़ी चौक) में स्व.ठा.गोपाल सिंह जी के मोक्ष कामना निमित्त संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भब्य शुभारंभ कलशयात्रा से शुरू हुआ।

कथावाचक पं दिनेश कुमार दुबे चाम्पा (पूरगांव वाले) जी कलशयात्रा में शामिल होकर सर्वप्रथम मां विश्वेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर ग्राम भ्रमण करते हुए महानदी पहुंची जहां वरूण देव का पूजन कर कलश में जल भरकर पुनः कथा स्थल पहुंची। कलशयात्रा शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रतिदिन कथा समय दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक। कथा प्रसंग आज जल यात्रा, वेदी पूजन, षट्ध्यायी और कथा महात्म्य सुनाई गई। आज 6 को परीक्षीत श्राप एवं वाराह अवतार, कल 7 को सती चरित्र, ध्रुव व जड़भरत कथा, 8 को नरसिंह अवतार, समुद्र मंथन की कथा, 9 को श्री कृष्ण जन्म प्रसंग, 10 को श्रीकृष्ण रूखमणी विवाह मंगलोत्सव (आयुषमति सौ. कां. मेघा व आयुष्मान चि.प्रदीप सिंह के वास्तविक मंगल परिणय), 11 को सुदामा चरित्र, 12 को कथा विश्राम चढ़ोत्तरी, 13 को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा ब्राह्मण आदि तथा 14 को वार्षिक श्राद्ध संपन्न होगा। आयोजन को लेकर ठा कमल सिंह, श्रीमती भानू देवी सिंह, ठा सीताराम सिंह, मिनकेतन सिंह, श्रीमती रजनी सिंह, ठा.जनार्दन सिंह, श्रीमती आरती सिंह, भूपेन्द्र सिंह, बहादुर सिंह, तेजवंत सिंह, कार्तिकेश्वर सिंह, नागेश सिंह, रविशंकर सिंह, पारथ सिंह, नरेश सिंह, गोपी सिंह, गुलाब सिंह, दुष्यंत सिंह, गिरीराज सिंह एवं समस्त बैस परिवार जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker