सक्ती

महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य पदों की अंतिम पात्रता-अपात्रता सूची

सक्ती। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सहायक ग्रेड 03 तृतीय श्रेणी (लिपिकीय) (अराजपत्रित) पद (अ.ज.जा. एवं अ.जा. संवर्ग) एवं भृत्य पद (अ.ज.जा. संवर्ग) हेतु 2 मार्च 2026 सायं 5 बजे तक पंजीकृत डाक व स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किये जाने की सूचना प्रकाशित की गई थी। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत सहायक ग्रेड 03 तृतीय श्रेणी (लिपिकीय) (अराजपत्रित) पद (अ.ज.जा. एवं अ.जा. संवर्ग) एवं भृत्य पद (अ.ज.जा. संवर्ग) की अनंतिम पात्रता एवं अपात्रता सूची प्रकाशित की जा रही है। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रकाशित अनंतिम पात्रता व अपात्रता सूची में किसी प्रकार की आपत्ति है, तो वह 25 मई 2026 सायं 5:30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रीपा भवन, लवसरा रोड, जिला सक्ती में स्वयं उपस्थित होकर लिखित में आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि दावा-आपत्ति पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा अन्य किसी माध्यम से स्वीकार नहीं की जायेगी। निर्धारित तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला कार्यालय के सूचना पटल तथा जिले की वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker