देश-विदेश

क्यों बढ़ रही गर्मी, क्या है हीट वेव, वार्म नाइट का भी खतरा

रायपुर। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज गर्मी और लू से बचने के लिए दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और धूप में निकलते समय सिर और शरीर को ढककर रखें।

क्यों बढ़ रही गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक विदर्भ से लेकर दक्षिण भारत तक ट्रफ लाइन और बंगाल-ओडिशा क्षेत्र में ऊपरी हवा के चक्रवाती प्रभाव के चलते गर्म और शुष्क हवाओं का असर बना हुआ है। इसी वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

क्या है हीट वेव

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच जाता है, तब लू की स्थिति बन सकती है। सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री ज्यादा तापमान होने पर हीट वेव मानी जाती है। सामान्य से 6.4 डिग्री से अधिक बढ़ने पर सीवियर हीट वेव घोषित होती है। अगर वास्तविक अधिकतम तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच जाए तो भी हीट वेव मानी जाती है। 47 डिग्री या उससे अधिक होने पर सीवियर हीट वेव की स्थिति बनती है।

वार्म नाइट का भी खतरा

मौसम विभाग ने गर्म रातों को लेकर भी चेतावनी दी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री ज्यादा होने पर वार्म नाइट और इससे अधिक होने पर वेरी वार्म नाइट माना जाता है। ऐसी स्थिति में रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलती।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker