जांजगीर-चांपा

सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा में विदाई समारोह संपन्न

बिर्रा। आर्य बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में कक्षा एकादश के भैया बहिनों के द्वारा कक्षा द्वादश के भैया बहिनों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व छात्र डॉ शुभम शुक्ला जी विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रवण कुमार कश्यप उपाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेम सागर कश्यप, निलाम्बर सिंह, अध्यक्ष, देव प्रसाद तिवारी व्यवस्थापक, दादूराम कश्यप सह सचिव एवं विद्यालय के प्राचार्य ध्रुव कुमार कहार जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार आदित्य जी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां वीणापाणी भारत माता एवं ऊं के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर कक्षा एकादश के बहिनों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विदाई समारोह में कक्षा एकादश की बालिकाओं ने सुंदर स्वागत रंगोली बनाई थी और पुष्प वर्षा करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ शुभम् शुक्ला जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन की भी शिक्षा दी जाती है और सभी भैया बहिनों को बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक अर्जित करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में कक्षा एकादश की बहिन अल्का कश्यप के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम कक्षा एकादश के भैया बहिन एवं कक्षाचार्य जी के द्वारा संचालित हुआ। कार्यक्रम में समस्त आचार्य बंधु भगिनी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker