सक्ती

नदी में गिरी स्कूल वाहन, बड़ा हादसा टला

हसौद। सक्ती जिले के हसौद थाना अंतर्गत ग्राम पिसौद में आज एक बड़ा हादसा हो गया। जहां 18 बच्चों से भरी स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर सोननदी में जा गिरी वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को बाहर निकाला लोगों की सूझबूझ एवं तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुई जो बच्चों को शार्ट कट रास्ते से स्कूल ले जा रहा था आपको बता दे कि पिसौद से हसौद के बीच सोननदी पर एक एनीकट स्टॉप डेम बना हुआ हैं। दूसरा रास्ता होने के बाद भी एक सकरी रास्ते से बच्चों को ले जाया गया। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन की स्टेरिंग जाम होने के कारण यह हादसा हुआ हैं। प्राइवेट स्कूल संचालको के लापरवाही के कारण सक्ती जिले के अधिकांश प्राइवेट स्कूलों में अनफिट गाड़िया सरपट दौड़ रही है। उसके बाद भी इन लापरवाह स्कूल संचालकों पर किसी तरह की कार्रवाही नही की जा रही है जिसके कारण इनके हौसले बुलंद है अधिकांश स्कूलों के गाड़िया अनफिट है जिसके कारण छोटे छोटे बच्चों के जान को जोखिम में डालकर स्कूल संचालक बच्चो को गाड़ियों में लाना ले जाना कर रहे हैं। जिस स्कूल वैन में आज हादसा हुआ वह एक छोटा सा वाहन है जिसमे 18 बच्चो को ठूस ठूस कर बैठाया गया था। फिलहाल ड्राइवर की गलती मानते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker