सक्ती

भारत स्काउट्स गाइड्स टीम की सराहनीय पहल, जैजैपुर में खोला गया प्याऊ घर लोगों को गर्मी में मिलेगी ठंडा पानी

सक्ती। भारत स्काउट्स गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव जी व राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी के आदेशानुसार ज़िला कलेक्टर श्री ए. वी. तोपनो जी व ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार चन्द्रा (पदेन कमिश्नर) के निर्देशानुसार जिला सह सचिव श्री खगेश भारद्वाज व ज़िला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती रंजिता राज के नेतृत्व में जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्कॉउट गाइड श्री आर एन सायतोड़ा व श्रीमती गीता सायतोड़ा के दिशा निर्देश पर विकास खण्ड प्रभारी श्री श्याम मनोहर द्विवेदी व जन सहयोग के माध्यम से श्री एम एन लकड़ा प्राचार्य सेजेस जैजैपुर, श्री जी पी कमलेश प्राचार्य शासकीय उ. मा. वि. कुटराबोड़, श्री जितेंद्र कुमार राज़ प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल आमगांव व जैक्वीन ऑनलाइन और बजाज शोरुम जैजैपुर के सहयोग से राम मंदिर जैजैपुर के सामने प्याऊ घर का शुभारंभ एस. आई. श्री रोहित कुमार भारद्वाज द्वारा किया गया।

जिसमें सहायक ज़िला संगठन आयुक्त श्रीमती जयंती खमारी, सक्ती विकासखंडों प्रभारी श्री चंद्रकांत राठिया, गाइडर सुश्री के वैष्णवी साहू, श्रीमती भगवती भारर्द्वाज उपस्थित हुए व शहीद भगत सिंह ओपन स्काउट दल के स्काउटर्स व रानी दुर्गावति ओपन रेंजर दल के गाइडर्स द्वारा राहगीरों को ठंडा पानी व तरबूज़ वितरित कर सेवाकार्य किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker