चण्डी दाई मंदिर कोड़ाभाट में नवरात्र पर्व की तैयारी शुरु

बिर्रा। पामगढ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़ाभाट में तालाब तट पर विराजित मां चंडी देवी मंदिर में वासन्ती चैत्र नवरात्रि पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। यहां 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किये जायेंगे। मनोकामना तेल ज्योति कलश हेतु 601 रूपए के साथ संपर्क कर सकते हैं। आचार्य पं योगेश उपाध्याय नंदू महराज एवं पियुष उपाध्याय होंगे। नवरात्र पर्व मनाने जय चण्डी दाई सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य के साथ ग्रामवासी जुट गए हैं। आदि काल से विराजित चण्डी मंदिर में आश्विन नवरात्रि पर्व व वासन्ती चैत्र नवरात्रि महापर्व एवं मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलन का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति लोककल्याण हेतु इस वर्ष भी किया गया है। 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित नवरात्रि महापर्व की समस्त आवश्यक व्यवस्थाए हेतु जय चण्डी दाई समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य तैयारी में लगे हुए हैं। घठ स्थापना उपरांत नियत समय पर एक साथ ज्योति प्रज्वलित किये जायेंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन विधि विधान से पूजा पाठ, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ एवं प्रातः कालीन आरती और संध्या आरती किया जाएगा। आदिशक्ति चण्डी दाई मंदिर में जो आदि काल से विराजित है मान्यता है कि दर्शन लाभ से मनोकामना पूर्ण होती है।