
बिर्रा। जय मां डिंडनेश्वरी की पावनधरा नगर पंचायत मल्हार में पांडेय परिवार द्वारा माता स्व. श्रीमती कमला देवी-पिता स्व.रामनारायण पांडेय जी के वार्षिक श्राद्ध निमित्त (मोक्षार्थ कामना हेतु) आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भब्य नगर भ्रमण कर हुआ। कथावाचक पं योगेश उपाध्याय जी हैं। वरणीय पंडित सोनू शर्मा जी। प्रतिदिन कथा का समय अपराह्न 4 बजे से हरि कृपा तक। आयोजन को लेकर मुख्य यजमान श्रीमती सुनीता नरेश पांडेय, श्रीमती नीलू दिनेश पांडेय, श्रीमती स्मिता सनत पांडेय, रामायण, कृष्णकुमार, बालमुकुंद, दिलीप, राजकिशोर, संजय, अजय, विनय, शुभम्, राघव व समस्त पांडेय परिवार जुटे हुए हैं। कलशयात्रा शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु व नगरवासी मल्हार शामिल हुए।




