जांजगीर-चांपा

हसदेव नदी पर बने पुल पर मरम्मत कार्य से आवागमन बधित

बिर्रा। सिलादेही-केरा हसदेव नदी पर बना पुल के मरम्मत कार्य प्रगति पर है और भारी वाहन निषेध है। यह शिर्षक बोर्ड समझ से परे है। ऐन वक्त पर जब शिवरीनारायण मेला चल रहा है और इस नदी की जर्जर स्थिति को देखकर अब मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।

यह कार्य भी बहुत धीमी गति से चल रहा है। पुल के उपर एक साईड को खोदकर छोड़ दिया गया है जिससे आने जाने वालों को भारी दिक्कतें हो रही है। वैसे भी सेतु निगम द्वारा शिवरीनारायण शबरी सेतु को जहां एक माह पूर्व से ही मरम्मत हेतु बंद कर दिया गया था उसी समय यह नदी पर बने पुल में मरम्मत कार्य करा दिए होते तो अब तक आवागमन सुविधा मिल जाती।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker