सक्ती

मोटर साईकिल सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर गिर गया

बिर्रा। सक्ती जिले के ग्राम घिवरा (जैजैपुर) में बाइक CG 22 G 1997 मोटर साइकिल सवार व्यक्ति शा. हाई स्कूल के सामने बने ब्रेकर के वजह से अनियंत्रित होकर गिर गया। घटना सुबह 10:50 का है। मोटर साइकिल में 3 लोग सवार थे। जिसमे 2 पुरुष व 1 महिला थी। मोटर साईकिल चालक व महिला को चोट लगा है। घटना स्थल पर पूछने पर बताया गया की वह भटगांव (जिला – सारंगढ़ – बिलाईगढ़) का रहने वाला है जो की तुषार (जैजैपुर) को जा रहे थे। घटना स्थल पर ग्रामीण लोगो की भीड़ लग गई और ग्रामीणों द्वारा 112 पुलिस को सूचना दिया गया। जिसके बाद 112 पुलिस टीम घटना स्थल में पहुंच कर बाइक सवार लोगो को इलाज के लिए जैजैपुर (जिला – सक्ती) अस्पताल पहुंचाया गया।

इस घटन के तुरंत देखते ही देखते बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनादह के एक युवक बाइक सवार घिवरा तरफ से घर आ रहा था जो की उस घटना को देखने के लिए रुक रहा था उसी समय ग्राम सेंद्री (जैजैपुर) बाइक सवार युवक भी उस घटना को देखने में लग गया और उसके बाइक का स्पीड ज्यादा होने के कारण सेंद्री वाले बाइक सवार युवक ने सोनादह के युवक जो की वह भी बाइक में था एक्सीडेंट कर के घटना स्थल से भाग गया। सोनादह के युवक को पैर में चोट लग गया। दोनो घटना में किसी को जान की हानि नहीं पहुंची है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker