हसौद में जेके ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स की नई ब्रांच का शुभारंभ : अब स्थानीय छात्रों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन और उच्च स्तरीय शिक्षा

सक्ती। हसौद क्षेत्र के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जेके ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स ने आज हसौद में अपनी नई ब्रांच का शुभारंभ किया, जिसके साथ ही अब गांव और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को करियर मार्गदर्शन के साथ-साथ इंजीनियरिंग, फार्मेसी, नर्सिंग, पॉलीटेक्निक तथा अन्य डिग्री कोर्स की विस्तृत जानकारी स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुशील सिन्हा उपस्थित रहीं। उन्होंने इस पहल को ग्रामीण छात्रों के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि जेके ग्रुप की नई ब्रांच से हसौद क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं करियर निर्माण के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम में जेके ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से श्री के खान चेयरमैन जेके ग्रुप, श्री ब्रजकिशोर सिंह प्रिंसिपल जेके इंजिनियरिंग कॉलेज, श्री योगेश पौनिकर प्रिंसिपल जेके फार्मेसी कॉलेज, श्री क्रेग मैक्लॉउड पीआरओ जेके ग्रुप, श्री प्रद्युम्न सिंह लेक्चरर, श्री मनीष निराला प्रोफेसर, श्री प्रभात बंजारे लेक्चरर, डॉ विजय निराला उपस्थित रहे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए चेयरमैन श्री के खान ने कहा कि जेके ग्रुप का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी छात्रों के बीच शिक्षा की खाई को कम करना है। संस्था आधुनिक प्रयोगशालाएँ, अनुभवी फैकल्टी, तकनीकी शिक्षा तथा बेहतर प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, अभिभावक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। हसौद में जेके ग्रुप की नई ब्रांच शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को करियर निर्माण और उच्च स्तरीय शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे।



