
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आगामी घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोडागांव और उत्तर बस्तर कांकेर सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।


