जांजगीर-चांपा

छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता तिरंगा रैली

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2 से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में किया जाना है। जो हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वच्छता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर आधारित होगा। इसी तारतम्य में शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में तिरंगा यात्रा निकाला गया। प्रभारी प्रधान पाठक उमेश कुमार दुबे, शिक्षक पितांबर प्रसाद कश्यप, अनुपमा जांगड़े ने छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामवासियों को इस यात्रा का उद्देश्य विस्तार से बताया कि भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है यह हमारे देश की शान व हमारे स्वतंत्रता का परिचायक है यह हमारे मजबूत लोकतंत्र को बताता है कि हम सभी भारत के लोग एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय विश्वास और धर्म की स्वतंत्रता, अवसर की समानता प्राप्त करने के लिए है। जिससे छात्र-छात्राओं के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित हो।

जागरूकता रैली कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के नारे लगाते हुए ग्राम के विभिन्न वार्डो से गुजरते हुए स्कूल प्रांगण में एकत्रित हुए। विद्यालय में सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें बच्चों ने अपने हथेली पर मेहंदी लगाकर झूले का भी खूब आनंद उठाएं। रैली में प्रमुख रूप से सरपंच ईश्वरीय रामस्वरूप कश्यप, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजू साहू, रवि कश्यप, कन्हाई कश्यप, उमेश कुमार दुबे, पितांबर प्रसाद कश्यप, टीकाराम, कैलाश खूंटे, एकादशिया मांझी, कौशल यादव, अनुपमा जांगड़े सहित छात्र-छात्राएं व जय मां संतोषी स्व-सहायता महिला समूह व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker