जांजगीर-चांपा

भागवत महापुराण की कथा भक्ति व मुक्ति का पावन द्वार – आचार्य पं योगेशानंद

बिर्रा। नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगाजल में तिवारी परिवार द्वारा स्व राजीव तिवारी जी के वार्षिक श्राद्ध निमित्त आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन सुदामा चरित्र, परीक्षीत मोक्ष के साथ हुआ। कथा विश्राम दिवस आचार्य पं योगेश उपाध्याय जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से भक्ति, मुक्ति व सर्व मनोकामना पूरी होती है।

उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित ने जाना कि उनकी मृत्यु सात दिनों में होगी तो उन्होंने मृत्यु को अटल मानकर अपनी मोक्ष कामना करते हुए श्रीमद्भागवत कथा सुनी और मोक्ष गति को प्राप्त किया। कथा में संगीत के माध्यम से श्रद्धालु झुमते हुए नृत्य करते हुए भागवत महिमा का गुणगान किया। प्रतिदिन सुबह दैनिक पूजन व तुलसी मैया की संगीत के साथ आरती और परिक्रमा होती थी। सात दिनों की कथा में परिजन इष्टजन और बड़ी संख्या श्रद्धालु शामिल हुए। इस पुनित पावन कथा में कमलेश पांडेय, राजेश सिंह क्षत्रिय, पंकज यादव, डॉ ईश्वर प्रसाद शुक्ला (जिज्ञासा रायल ग्रुप बिर्रा परिवार से), फिरतराम साहू, शुभम् थवाईत, संगीता उपाध्याय, राहूल बाबा, आयोजक रामफल तिवारी परिवार, मुख्य यजमान श्रीमती गोमती विशालनाथ तिवारी, श्रीमती मधु-उत्तम अवस्थी, श्रीमती कविता-धर्मेंद्र दुबे, श्रीमती स्वाति-बसंत मिश्रा, श्रीमती श्वेता शशांक शर्मा, श्रीमती अंजू-धनंजय तिवारी, श्रीमती पुष्पा-संदीप तिवारी श्रीमती अमोरहिन, चेतन बाबा, डॉ शुभम् शुक्ला, राजकुमार पटेल, चित्रभानू पांडेय, कृष्णा कश्यप, जितेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, धनंजय प्रसाद गौरहा, सूरज भाई, विनोद महराज, शुभम् थवाईत, गुलाबचंद तिवारी, श्रीमती अर्चना -दिलीप कुमार तिवारी, श्रीमती पुत्री पांडेय, अनीता पांडेय, सविता कश्यप, संजय कुमार यादव शिक्षक नरियरा परमहंस तिवारी, राधे मोहन शर्मा, प्रफुल्ल शर्मा, श्यामलाल यादव श्रीमती प्रेमलता तिवारी प्रांशू तिवारी कान्हा तिवारी लक्ष्मी प्रसाद गौरहा श्रीमती मंजू, श्रीकांत तिवारी, कमलेश पांडेय, पूर्णचंद्र त्रिपाठी, शांतिमा तिवारी, रीतु पांडेय, वर्षा शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु व ग्रामवासी शामिल हुए। यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। स्व राजीव तिवारी जी का वार्षिक श्राद्ध आज होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker