छत्तीसगढ़
मौसम विभाग के मुताबिक 5 से 7 दिसंबर तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश में अगले 48 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंडी हवा के असर से रात और सुबह के तापमान में गिरावट जारी रहेगी, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी। इसके बाद आने वाले दिनों में मौसम लगभग स्थिर रहेगा। वहीं रायपुर शहर में 5 दिसंबर को घनी धुंध छाए रहने का अनुमान है, जो दृश्यता को प्रभावित कर सकता है।




