छत्तीसगढ़
इस दिन से पूरे छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी

जांजगीर फर्स्ट न्यूज। छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी के बीच अब मानसून की दस्तक की उम्मीद ने लोगों को राहत की सांस दी है। मौसम विभाग के अनुसार 14 जून से प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे थे और अब ये साफ होता जा रहा है कि 13 जून के बाद बारिश की गतिविधियों में बदलाव होगा। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना पहले से ही बनी हुई है। गर्म हवाओं और उच्च तापमान से परेशान जनता को मानसून का यह संदेश सुकून देने वाला साबित हो सकता है।