जांजगीर-चांपा

आंधी-तूफान में टूट गई सोलर लाइट व सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित

जांजगीर-चांपा। जिले में बीते दिनों तेज आंधी-तूफान से चौक का सीसीटीवी कैमरा और सोलर पैनल लाइट टूट गई है, ऐसे में चौक की निगरानी प्रभावित हो रही है। उल्लेखनीय है कि बिर्रा चौक से सारंगढ़ और सक्ती जिला के मार्ग जुड़े हुए है। यहां दिनभर वाहनों और लोगों की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कैमरा के टूट जाने से चौक की निगरानी से बाहर हो गई है, ऐसे में असामाजिक तत्व इस स्थिति का फायदा उठा सकते है। यदि समय रहते पुनः कैमरे और लाइट की फिटिंग नहीं की गई, तो पूरी सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। खासकर रात के समय चौक की निगरानी कमजोर पड़ने का खतरा बढ़ गया है। वहीं कैमरे की सुधार से सुरक्षा व्यवस्था फिर से मजबूत हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker