सक्ती

जनजातीय गौरव दिवस: भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में

सक्ती। भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवम्बर 2025 को दोपहर 02 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि विधायक विधानसभा सक्ती एवं नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत, विधायक विधानसभा जैजैपुर श्री बालेश्वर साहू, विधायक विधानसभा चन्द्रपुर श्री रामकुमार यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चन्द्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत सक्ती श्रीमती नीतू राय, अध्यक्ष जनपद पंचायत जैजैपुर श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, अध्यक्ष जनपद पंचायत मालखरौदा श्री कवि वर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा श्रीमती अरूणा महेंद्र सिदार, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद सक्ती श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत डभरा श्री दीपक साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार श्री नारायण कुरें, अध्यक्ष नगर पंचायत जैजैपुर श्री बलराम चन्द्रा, अध्यक्ष नगर पंचायत अड़भार श्री कृष्णा रात्रे, अध्यक्ष नगर पंचायत चन्द्रपुर श्री ओम प्रकाश देवांगन होंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री मेघाराम साहू, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, पूर्व विधायक श्री निर्मल सिंहा, पूर्व विधायक श्री केशव चंद्रा, श्री टिकेश्वर गबेल, श्रीमती विद्या सिदार, श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, श्री कृष्णकांत चंद्रा होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker