जांजगीर-चांपा

स शि मंदिर सोनादह में उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत सवै आदर्श शिक्षण समिति सोनादह द्वारा संचालित विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर सोनादह में 15 अगस्त को धूमधाम से 79 स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

img 20250815 wa00714122189674902864855 Console Corptech

समारोह में शामिल सवै आदर्श शिक्षण समिति द्वारा भारत माता, सरस्वती माता, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर तथा महापुरुषों के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात प्यारेलाल बघेल (पंच) ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित अतिथिगण, शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के द्वारा सामूहिक राष्टगान गा कर भारत माता वन्दना किया गया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों द्वारा प्रभातफेरी निकाल कर गांव भ्रमण किया गया। इस दौरान अध्यक्ष दीपक टंडन, उपाध्यक्ष गोविन्दा खूंटे (सरपंच प्रतिनिधि), सचिव आनंद कुर्रे, संयोजक युधिष्ठिर खूंटे, विजय बघेल (सवै आदर्श शिक्षण समिति), प्रधानाचार्य शशि मानिकपुरी सहित स्कूल स्टाफ एवं विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker