जांजगीर-चांपा

जैसा कर्म वैसा फल आज नहीं तो कल – पंडित दीपक कृष्ण महाराज

बिर्रा। ग्राम सेमरिया बिर्रा में कश्यप परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में पंडित दीपक कृष्ण जी ने कथा के माध्यम से भक्तों को बताया कर्म के अनुसार प्राणी को फल की प्राप्ति होती है इसलिए अगर सुख, संपत्ति, अन्न, धन लक्ष्मी चाहते हैं तो अच्छे कर्म करने पड़ेंगे। भागवत कथा के तीसरे दिवस महाराज श्री ने अजामिल उपाख्यान, जड़ भरत प्रसंग, प्रहलाद चरित्र, कथा श्रवण कराया महाराज श्री ने बताया ध्रुव जी जिद के प्रतीक हैं ध्रुव जी को भगवान पाने की इतनी जिद थी जब तक भगवान मिले नहीं तब तक तप करते रहे ध्रुव के जिद्द के सामने भगवान को भी प्रगट होना पड़ा और महाराज श्री ने बताया प्रहलाद जी विश्वास के प्रतीक हैं हिरण्यकश्यप स्वयं के पुत्र प्रहलाद को बार बार मारने का प्रयास किया लेकिन प्रहलाद को भगवान पे विश्वास था इसी के फलस्वरूप प्रहलाद का कुछ न बिगड़ा जिसे भगवान पर विश्वास होता है उसकी दुनियां लाख बिगाड़ना चाहे लेकिन कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं। महाराज श्री ने कहा समस्त भक्तों को दुनियां पर विश्वास करोगे तो तकलीफ मिलेगी और मेरे बांके बिहारी पर विश्वास करोगे तो आनंद की बरसात होगी क्योंकि बांके बिहारी जी स्वयं आनंदकंद है।

हजारों की संख्या में बिर्रा, बंसुला, घिवरा, तालदेवरी, बनडभरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से कथाप्रेमी कथा श्रवण करने पहुंचे पंडाल भक्तों से खचाखच भरा हुआ था। बीच बीच में संगीत के माध्यम से श्रद्धालु झुमते हुए नृत्य करते नजर आ रहे हैं। आज श्री राम जन्म व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की जीवंत झांकी के साथ नंदोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति गगन जयपुरिया जी सहित मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी, कीरीत कश्यप, मणी लाल कश्यप, एकादशिया साहू, पितांबर कश्यप, संजू साहू, बैगा साहू सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker