सक्ती

जिले के समस्त जनपद पंचायत में सिक्यूरिटी सर्विस भर्ती के लिए कैंप का होगा आयोजन

सक्ती। सक्ती जिले के समस्त जनपद पंचायत में सिक्यूरिटी सर्विस भर्ती के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिक्यूरिटी सर्विस के लिए भर्ती या चयन हेतु 24 सितम्बर 2024 को जैजैपुर जनपद पंचायत में, 25 सितम्बर 2024 को मालखरौदा जनपद पंचायत में 26 सितम्बर 2024 को डभरा जनपद पंचायत में और 27 सितम्बर 2024 को सक्ती जनपद पंचायत में सुबह 11 बजे से 3 बजे तक एगाइल सिक्यूरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कैंप का आयोजन किया जायेगा।

इसके अलावा एगाइल सिक्यूरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिले में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में उपस्थित होकर सिक्यूरिटी सर्विस भर्ती या चयन की कार्यवाही करने के लिए कार्यालय कलेक्टर (पंचायत शाखा) जिला सक्ती द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। इस कैंप में 18 से 37 वर्ष आयुवर्ग के बेरोजगार आवेदक शामिल हो सकते हैं। इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज की छायाप्रति और दो फोटो लेकर भर्ती में शामिल हो सकते हैं। पद, योग्यता, वेतन, सुविधा सहित अन्य किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी हेतु भर्ती प्रबंधक के मोबाइल नंबर 8707815095 और 6263787387 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker