जांजगीर-चांपा

बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया, बच्चों ने लिया सांस्कृतिक कार्यक्रमों और न्यौता भोजन का आनंद

जांजगीर-चांपा। जिले के शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तालदेवरी में 14 नवम्बर को बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार तथा तीनों संस्थानों के सभी विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बाल दिवस कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत, नृत्य तथा विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना कला कौशल प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय परिवार द्वारा न्योता भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को खीर-पूड़ी, दाल-चावल एवं हरी सब्जियाँ परोसी गईं। बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का भरपूर आनंद लिया और पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह व खुशियों का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत तालदेवरी की सरपंच श्रीमती सीमा सोनवानी, सरपंच प्रतिनिधि शुकलाल सोनवानी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष लखेश्वर साहू, संकुल प्राचार्य श्रीमती पापिया चक्रवर्ती, शैक्षिक समन्वयक लालित मनहर, प्रधान पाठक ओमप्रकाश पटेल, मथुरा प्रसाद मधुकर, वरिष्ठ व्याख्याता फ़िरतू राम पटेल, श्रीमति माधुरी तंबोली, सुश्री बबीता भगत, योगेश कुमार निर्मलकर, कन्हैयालाल देवांगन, पंकज यादव, हेमंत कश्यप, गेंद्र राय, श्रीमति शिवानी आजाद, श्रीमति पुष्पा कश्यप तथा सुश्री बजंत्री सक्सेना सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के कर्मचारी सुरेन्द्र मनहर, चंदराम मधुकर, संतोष साहू एवं अन्य स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker