जांजगीर-चांपा

रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसा मांगना, नहीं देने पर गले में पहने चांदी की चैन को लूट कर भाग जाने वाले 02 आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता

आरोपी के विरुद्ध धारा -126,(2), 296, 118(1), 119 (1), 309(4) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

नाम आरोपी – (01) विवेक सुर्यवंशी उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नं.05 पुरानी बस्ती चैकी नैला थाना जांजगीर

(02) जितेश कुमार सूर्यवंशी उर्फ भन्नी उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 02 भाटापारा चौकी नैला थाना जांजगीर

जांजगीर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.10.24 को प्रार्थी नवनीत बरेठ निवासी जांजगीर अपने बडे भाई के साथ नहरिया बाबा मंदिर दर्शन करने पश्चात मो.सा. से वापस घर आने निकल रहे थे उसी समय आरोपी विवेक सुर्यवंशी, जितेश कुमार सूर्यवंशी एवं उनके एक अन्य साथी आये और रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसा मांगे नही देने पर गाली करते हुए आपरेशन ब्लेड से प्रार्थी के भाई रोहित बरेठ को मारकर चोट पहुचाये तथा रोहित बरेठ जो गले मे चांदी का चैन पहना था जिसको लुट कर भाग गये की रिपोर्ट पर आरोपीयो के विरूद्ध चौकी नैला में अपराध क्रमांक 826/24 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में फरार आरोपियों की चौकी नैला पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी विवेक सुर्यवंशी एवं जितेश कुमार सूर्यवंशी को मुखबिर सूचना से उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक 27.10.24 को नहरिया बाबा मंदिर नहर किनारे जाकर बैठे शराब पीये और शराब पीने के लिए पैसा नही था पैसे की जुगाड मे थे उसी समय प्रार्थी एवं उनके साथी द्वारा मंदिर दर्शन कर मो.सा. से जाने वाले थे जिनको रोके और शराब पीने के लिए पैस मांगे नही देने पर हम तीनो उन लोगो को अश्लील गाली गलौच दिये तथा आपरेशन ब्लेड से रोहित बरेठ को मारकर चोट पहुचना एवं उसके चांदी के चैन को लुटना बताए जाने पर लूट की चैन को बरामद किया गया है।

विवेचना दौरान आरोपी विवेक सुर्यवंशी एवं जितेश कुमार सूर्यवंशी उर्फ भन्नी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण के एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है। मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी चौकी प्रभारी नैला, उपनिरी के. के. साहू, प्रधान आरक्षक रुद्रनारायण कश्यप एवं आर. प्रकाश द्विवेदी, गोपाल राजवाड़े, संतोष कुमार रात्रे, का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker