जांजगीर-चांपा
पुष्पा का नगर सैनिक में चयन, हिम्मत और मेहनत से मिली सफलता

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत गौटीन दाई की पावन धारा ग्राम सोनादह की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से गांव सहित क्षेत्र का नाम को गौरवान्वित किया है। पुष्पा टंडन का नगर सैनिक में चयनित हुआ है।

पुष्पा पूर्व में सवै आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर सोनादह की आचार्या रही है। उसके गांव आगमन पर सरस्वती शिशु मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय परिवार ने उनकी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी व विद्यालय समिति और विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया। वर्तमान में ग्राम पंचायत सोनादह की उपसरपंच पूर्णिमा जीवन टंडन की पुत्री है।


