प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा

सक्ती। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की सूचना जारी कर दी गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लेट तथा एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य में प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए हैं। वर्ष 2026-27 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है तथा प्राक्चयन परीक्षा की तिथि 10 मई 2026 को निर्धारित की गई है। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने हेतु https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail के माध्यम से कर सकते हैं। उक्त संबंध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट के माध्यम से तथा जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।




