सक्ती

गांधी जयंती के अवसर पर कल नि:शुल्क नेत्र निदान और मोतियाबिंद जांच शिविर

राजधानी रिपोर्टर जिला सक्ती संवाददाता राम कुमार मनहर सहित सरपंच ग्राम पंचायत बेलादुला भरत लाल भारद्वाज के द्वारा विशेष सहयोग

बेलादुला। सक्ती जिला के जैजैपुर ब्लॉक के अंतर्गत डिजिटल पंचायत बेलादुला के नवीन सतनाम भवन, पानी टंकी के पास छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, मिनी गैस एजेंसी पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर एम जी एम आंख अस्पताल रायपुर पांचवां मिल विधानसभा रोड रायपुर के तत्वाधान में नि:शुल्क नेत्र निदान और मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत सरपंच श्री भरत लाल भारद्वाज और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कियोस्क शाखा संचालक, मिनी गैस एजेंसी, राजधानी रिपोर्टर जिला सक्ती संवाददाता राम कुमार मनहर के द्वारा यह शिविर आयोजित किया गया है।

जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए नि:शुल्क नेत्र निदान और मोतियाबिंद जांच किया जाएगा। जिसमें मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड मोबाइल नंबर साथ में लेकर आना एकदम जरूरी है और कैंप के तुरंत बाद मरीज को ऑपरेशन के लिए ले जाने की भी सुविधा उपलब्ध है और नेत्र से संबंधित सभी प्रकार के जांच तथा समाधान के लिए कल समय दस बजे से दोपहर के एक बजे तक आप विशेष शिविर में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए चौहान 9770004080 तथा राम कुमार मनहर 9977109155 पर संपर्क का किसी भी प्रकार से जानकारी ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker