जैजैपुर

आईटीआई जैजैपुर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

सक्ती। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) जैजैपुर में प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्था में कोपा, आईओटी स्मार्ट हेल्थकेयर तथा फिटर-डीसीएसएम व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक आवेदकों को निर्धारित समयावधि के भीतर संबंधित व्यवसाय में अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी गई है। संस्था द्वारा सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने का आग्रह किया गया है, ताकि वे तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कौशल का विकास कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई जैजैपुर में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker