बिर्रा थाना में नवपदस्थ थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार

जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना प्रभारी जय कुमार साहू के यातायात शाखा में तबादले के बाद उनकी जगह थाना बिर्रा में नवपदस्थ थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व थाना प्रभारी के विदाई पर उनके कार्यों की सराहना करते हुए संरक्षक जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि साहू जी के कुशल नेतृत्व में कार्यकाल बढ़िया रहा, थाना परिसर में आगंतुक कक्ष, थाना परिसर में स्वच्छता, पौधे का रोपण, किसी कार्यवाही पर तुरंत बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था रही, उनके कार्यकाल में चक्काजाम जैसी स्थिति नहीं आई। स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार रहा है।
वहीं नये थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव से उनके पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद बढ़ गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी ने पत्रकारों से कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध, अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही जनसुनवाई और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देकर जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
इसी दौरान बिर्रा प्रेस क्लब के सदस्यों ने नवपदस्थ थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव से सौजन्य भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रेस क्लब के सदस्यों ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था एवं जनसहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर पुलिस-प्रशासन और पत्रकारों के बीच समन्वय को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग को लेकर चर्चा भी हुई।
इस अवसर पर एसडीओपी सतरूपा तारन, तात्कालीन थाना प्रभारी जयकुमार साहू, उप निरीक्षक नरेन्द्र शुक्ला, तेजराम जांगड़े, संजय उजीर, जितेन्द्र तिवारी, राघवेंद्र पांडेय, जीवनलाल साहू, एकांश पटेल, संजू साहू, कमल खुंटे सहित थाना स्टाफ एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।




