जांजगीर-चांपा

स्कूल के सामने गंदगी, बिमारियों को आमंत्रित करता कचरा

बिर्रा। इस बरसात में जहां हम अपने आप को बीमारियों से बचने जतन करते हैं वहीं बिर्रा में जगह जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। और स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहा है। यह मामला जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत शासकीय डी डी एस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा तथा शासकीय प्राथमिक शाला बिर्रा का है जहां पर स्कूल के सामने कचरा का ढेर लगा हुआ है। स्कूल के सामने जहा साफ सफाई होना चाहिए वहा पर गंदगी फैला हुआ है। यही गंदगी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

कूड़े के कारण पैदा होने वाली बदबू से स्कूल के बच्चों के साथ साथ आस पास के लोगों को भी परेशानी हो रही है। इस सड़क से सैकड़ों वाहन निकलते है लेकिन किसी के द्वारा भी कूड़ा कचरा हटाने की शिकायत नही की गई है। इसके कारण लोगों में बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो सकता है।

सफाई कराने से बच रहे जिम्मेदार लोग

बिर्रा के इस स्कूल में बच्चे गंदगी भरे वातावरण के बीच बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। जिम्मेदार लोग इस कचरा और गंदगी के रास्ते से रोज गुजर रहे हैं तब भी उनका ध्यान नहीं जाता है। सफाई कराने से ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक से लेकर शिक्षक तक सभी बच रहे हैं। सभी लोग सफाई कराने की जवाबदारी एक दूसरे की बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker