छत्तीसगढ़
मौसम को प्रभावित करने वाले कई सिस्टम सक्रिय

रायपुर। प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले कई सिस्टम सक्रिय हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं। जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा पहुंच रही हैं। इसके कारण कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद एक से तीन डिग्री तक गिरावट संभव है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने की संभावना जताई गई है।



