जैजैपुर

साकेत विद्या निकेतन विद्यालय काशीगढ़ प्रांगण में मनाया गया आजादी का 79 वां स्वतंत्रता दिवस

सक्ती। जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत काशीगढ़ के अंचल में संचालित साकेत विद्या निकेतन उच्च माध्य विद्यालय काशीगढ़ में आजादी का 79 वां पर्व स्वतंत्रता दिवस सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, जनप्रतिनिधि एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथिगण दुजराम चंद्रा, राज चंद्रा, अम्मे यादव, नरोत्तम साहू पंच एवं विद्यालय के संचालक बी.पी. चंद्रा द्वारा भारत के महान विभूतियों को नमन करते हुए उनके तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण एवं श्रीफल तोड़कर ध्वजारोहण किया गया। तिरंगे की सम्मान में भारत स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने परेड में भाग लेकर राष्ट्रगान का उद्बोधन किया गया। विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी के लिए ग्राम भ्रमण, विजय विश्व तिरंगा प्यारा एवं नारा के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसी बीच सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवं जनप्रतिनिधियों का आगमन हुआ। जिनके सम्मान में भारत स्काउट गाइड के सभी विद्यार्थियों ने स्पेशल क्लैप के साथ स्वागत सम्मान किए। सरपंच सुनीता महंत ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही सरपंच प्रतिनिधि गोपाल दास महंत ने अपनी उद्बोधन में शिक्षा का महत्व बताते हुए विद्यालय में अच्छी शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संचालन की अपेक्षा की विद्यालय को एक नए मार्गदर्शन प्रदान किए। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कर कार्यक्रम में भाग लिए सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए सरपंच, उपसरपंच क्रांति बाई साहू प्रतिनिधि रमेश साहू द्वारा पुरस्कार प्रदान किए। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से भी पेन, पेंसिल, कॉपी से पुरस्कृत किए। उक्त कार्यक्रम में गांव के प्रतिष्ठित नागरिक महेंद्र चंद्रा, दादूराम चंद्रा, कलाम खान, कमलेश चंद्रा एवं विद्यालय के प्राचार्य, कार्यवाहक प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक बी.पी. चंद्रा ने सभी पालक बंधुओं एवं जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker