
जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल बिर्रा द्वारा विद्यालय की स्थापना का 10 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दो दिवसीय जय भारत उत्सव का भव्य आयोजन का शुभारंभ विद्यालय परिसर में हुआ। प्रथम दिवस जय भारत उत्सव (वार्षिकोत्सव) में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं शिक्षकों के समर्पण को समर्पित रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे. पी. पुष्प जी (उपसंचालक, शिक्षा विभाग) थे। अध्यक्षता श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू सरपंच, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एस. के. तिवारी एवं गीता प्रसाद तिवारी (सेवानिवृत्त शिक्षक), मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी, दिनेश कुमार चंद्रा, एल आर साहू, बीएल सागर, टी आर चंद्रा, प्राचार्य राम सतनामी, संचालक एस एल चंद्रा तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में मां सरस्वती गणेश और भारत माता की तैल्य चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। सभी अतिथियों का शाल श्रीफल पुष्पमाला और बेच लगाकर स्वागत किया गया। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जे पी पुष्प ने कहा कि जब तक बाधाए नहीं आती तब तक कोई आगे नहीं बढ़ सकता। जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल बिर्रा के इस गौरवशाली दस साल पूरा करने में अनेक बाधाएं आई होंगी परंतु सतत् लगन और मेहनत से आज विद्यालय ने यह मुकाम हासिल किया है। कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्राचार्य ने किया और संचालक एस एल चंद्रा ने विद्यालय के दस वर्ष की खट्टी-मीठी यादें को उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया। कार्यक्रम को एस के तिवारी, गीता प्रसाद तिवारी और जितेन्द्र तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में कक्षा 5वीं एवं 8वीं के उन सभी मेधावी विद्यार्थियों को नगद राशि चेक से सम्मानित किया गया जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। साथ ही छात्र दुष्यंत कश्यप के जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन एवं छात्रा सुहाना खूंटे के SHRESHTA – NETS (NTA) परीक्षा में All India Rank 540 प्राप्त करने पर विशेष सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के मार्गदर्शक स्व एम आर कुंभकार को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए विद्यालय की शालेय पत्रिका THE DREAMS (द्वितीय संस्करण) का विमोचन भी किया गया, जो विद्यालय के प्रेरणाश्रोत स्वर्गीय श्री एम. आर. कुंभकार जी की पुण्य स्मृति में समर्पित है। पत्रिका में विद्यार्थियों की रचनात्मक कृतियों के साथ-साथ माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, उप संचालक, शिक्षा विभाग एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के शुभकामना संदेश सम्मिलित हैं।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर मिडिया साथी जीवनलाल साहू, संजू साहू, कमल खूंटे, एकांश पटेल सहित बड़ी संख्या में अविभावकों की उपस्थिति रही। आज द्वितीय दिवस बाल व्यापार मेला उत्सव विद्यालय परिसर में बाल व्यापार मेला आयोजित किया गया। इस मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, आत्मनिर्भरता एवं व्यवहारिक ज्ञान का विकास करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर सुल्तानिया (जन सेवक, जांजगीर) होंगे। साथ ही अन्य अतिथियों की भी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर वार्षिक खेल का सम्मान एवं बाल व्यापार मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने समस्त अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षा प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे दोनों दिवस आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें।



