छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 40° तक पहुंच सकता है दिन का टेम्प्रेचर

रायपुर और दुर्ग संभाग में असर ज्यादा, राजनांदगांव सबसे गर्म; 4 दिन और गर्मी बढ़ेगी

जांजगीर फर्स्ट न्यूज़। छत्तीसगढ़ में गर्मी असर दिखाने लगी है। रायपुर और दुर्ग संभाग में सबसे अधिक पारा बढ़ा है। मंगलवार को राजनांदगांव में तापमान 38 डिग्री के पार हो गया। वहीं रायपुर और बिलासपुर में पारा 37 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक पारे में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर से ठंडी हवा का आना बंद गया है, जिससे गर्मी बढ़ी है। रायपुर, दुर्ग और आस-पास के जिलों में आज और कल अधिकतम तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

रायपुर में 39 डिग्री पहुंच सकता है पारा

मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। मंगलवार को रायपुर में दिन का पारा 37.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री पहुंच गया है। ये सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।

बिलासपुर में भी पारा 37 डिग्री पार

यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में दिन का पारा 34.8 डिग्री रहा जो औसत से 1 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 19.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम था।

सरगुजा में दिन-रात का तापमान सामान्य से कम

संभाग के जिलों में भी दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रहा। मंगलवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2.5 डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम था।

जगदलपुर में पारा 36 डिग्री के पार

मंगलवार को यहां दिन-रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री रहा जो औसत से 0.6 डिग्री ज्यादा था। वही न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से 1.4 डिग्री अधिक था।

शहरों में ऐसा रहा तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रायपुर 37.2 डिग्री 20.5 डिग्री

बिलासपुर 37.1 डिग्री 19.8 डिग्री

अंबिकापुर 33.5 डिग्री 12.4 डिग्री

जगदलपुर 36.1 डिग्री 19.2 डिग्री

राजनांदगांव 38 डिग्री 18.5 डिग्री

जीपीएम 34.8 डिग्री 16 डिग्री

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker