जैजैपुर में 19 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह

जैजैपुर। नगर युवा मंडल जैजैपुर द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन 19 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार को रात्रि 8:00 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैजैपुर में रखा गया है।
उक्त आयोजन में कवियों द्वारा कविता पाठ एवं ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 80% या इससे अधिक प्राप्त किए हैं। सम्मेलन में हास्य कवि दमदार बनारसी (बनारस) श्रृंगार कवित्री प्रियंका मिश्रा (कटनी) हास्य कवि अमित दुबे (झारसुगुड़ा) हास्य कवि हीरामणि वैष्णव (बालको) हास्य कवि बंशीधर मिश्रा (अकलतरा) ओज कवि ईश्वर साहू आरुग (बेमेतरा) एवं ईशान विद्युत (रायपुर) द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक बालेश्वर साहू करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जैजैपुर विधानसभा के पूर्व विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष कीर्तन चंद्रा, प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष श्रीमती मोहन कुमारी साहू, जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया, कांग्रेस नेता जुगल किशोर ठाकुर, भारतीय स्टेट बैंक जैजैपुर के शाखा प्रबंधक रितेश सिन्हा, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना महेंद्र चंद्रा एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिलीप चंद्रा उपस्थित रहेंगे। नगर युवा मंडल जैजैपुर के सदस्यों ने नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील किया है।