सक्ती

30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार

थाना नगरदा पुलिस की कार्यवाही

तालाब में महुआ शराब बनाने हेतु डुबाए गए भारी मात्रा में महुआ पाश को किया गया नष्ट

सक्ती। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया रमा पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में दिनाक 30.05.2024 को मुखबिर सूचना पर ग्राम सेंदरी में शराब रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी रंजीत सोनवानी पिता जगदीश सोनवानी उम्र 35 साल साकिन सेंदरी थाना नगरदा के द्वारा नर्सरीपारा तुर्रीनाला में अवैध रूप से 30 लीटर हाथ भट्ठी की बनी हुई कच्ची महुआ शराब कीमती 6000/– रूपये को बिक्री करते गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी को दिनांक 30.05.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में प्र. आर. 331 लाल बहादुर चंद्रा, आर.204 गणेश सिंह कंवर, आर . 99 नवधा सिंह कंवर, आर. 250 नान्हु राम उरांव आर. 156 श्याम कुमार हरवंश का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker